युवा कांग्रेस की प्रेस वार्ता पर सवाल: मुखौटा लगाकर आरोप लगाने से नहीं, तथ्यों से होती है राजनीति — रोहित भारद्वाज

सोलन में युवा कांग्रेस द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान मुखौटा पहनकर “वोट चोरी” और “नौकरी चोरी” जैसे गंभीर आरोप लगाए गए। लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक संगठन को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन गंभीर आरोपों के साथ ठोस तथ्य और प्रमाण जनता के सामने रखना भी उतना ही आवश्यक है।

युवा कांग्रेस के नेताओं से सीधा सवाल है कि यदि उन्हें वास्तव में वोट चोरी या नौकरी चोरी से संबंधित कोई ठोस जानकारी है, तो उसे सार्वजनिक करें और संबंधित संवैधानिक एवं कानूनी संस्थाओं के समक्ष रखें। केवल मुखौटा पहनकर प्रेस वार्ता करने और बड़े-बड़े आरोप लगाने से युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं होगा।

भाजपा युवा मोर्चा का स्पष्ट मानना है कि हिमाचल के युवाओं को राजनीतिक नारों से अधिक रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और अवसर चाहिए। इसलिए युवा कांग्रेस को केंद्र पर आरोप लगाने के साथ-साथ प्रदेश सरकार की रोजगार संबंधी घोषणाओं, भर्ती प्रक्रियाओं और लंबित मामलों पर भी स्पष्ट जवाब जनता के सामने रखना चाहिए।

विपक्ष हो या सत्ता पक्ष—जनता हर राजनीतिक दल से जवाबदेही चाहती है। राजनीति में मुखौटे नहीं, तथ्य सामने आने चाहिए।

यदि युवा कांग्रेस के पास “वोट चोरी” और “नौकरी चोरी” के प्रमाण हैं तो वे उन्हें सार्वजनिक करें। भाजपा युवा मोर्चा तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर किसी भी मुद्दे पर सार्वजनिक चर्चा के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *