**केंद्र से मिले हजारों करोड़ रुपये का सदुपयोग करने में विफल सुक्खू सरकार, प्रदेश के विकास में बाधा बना कांग्रेस का कुप्रबंधन : विपिन परमार****

स्वास्थ्य, सड़क, रेल और औद्योगिक परियोजनाओं में देरी पर श्वेतपत्र जारी करे सरकार, केंद्र पर दोष मढ़ने से नहीं छिपेंगी नाकामियां : विपिन परमार****धर्मशाला, 12 अक्टूबर 2026।** भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कुशासन, कुप्रबंधन, कुनीति और कुव्यवस्था का पर्याय बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा विकास के लिए उपलब्ध करवाई जा रही हजारों करोड़ रुपये की सहायता का समयबद्ध उपयोग करने में प्रदेश सरकार विफल साबित हो रही है।परमार ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कुल्लू में आयोजित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में तथ्यों और आंकड़ों के माध्यम से कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री को इन सवालों का जवाब देना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत प्रदेश के लिए लगभग **₹360 करोड़** स्वीकृत किए गए, लेकिन केंद्रीय मंत्री द्वारा प्रस्तुत जानकारी के अनुसार 15 क्रिटिकल केयर ब्लॉकों में से केवल एक का निर्माण पूरा हुआ है। इसी प्रकार 73 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में से एक भी संचालित नहीं हो पाई है। उन्होंने सवाल किया कि स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सेवा से जुड़ी परियोजनाओं में इतनी देरी क्यों हो रही है।विपिन परमार ने कहा कि ऊना बल्क ड्रग पार्क के लिए केंद्र सरकार ने **₹1,000 करोड़** की सहायता का प्रावधान किया और ₹225 करोड़ जारी किए। इसके बावजूद परियोजना की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाओं में देरी का सीधा प्रभाव निवेश, रोजगार और प्रदेश की आर्थिक संभावनाओं पर पड़ता है।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत उपलब्ध ₹521 करोड़ की राशि के उपयोग को लेकर भी सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री के अनुसार लगभग 52 प्रतिशत राशि ही उपयोग की गई है।परमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में राष्ट्रीय राजमार्गों, रेल परियोजनाओं, एम्स बिलासपुर, जायका स्वास्थ्य परियोजना और किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना के माध्यम से विकास को गति देने के प्रयास किए हैं। राज्य सरकार को भूमि अधिग्रहण, मंजूरियों और अपने हिस्से की प्रशासनिक जिम्मेदारियां समय पर पूरी करनी चाहिए।उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य, सड़क, रेल और औद्योगिक परियोजनाओं के लिए प्राप्त केंद्रीय सहायता, खर्च की गई राशि तथा लंबित कार्यों पर **श्वेतपत्र जारी करें।**विपिन परमार ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों को मिली सफलता संगठन के लिए उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और कांग्रेस सरकार से विकास कार्यों पर जवाब मांगती रहेगी।
