सरकार की अनदेखी के विरोध में राष्ट्रीय प्रेस दिवस नहीं मनाएगी हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स
तीन वर्षों से पत्रकारों की मांगें लंबित, पेंशन, स्वास्थ्य बीमा और आवास सुविधाएं देने की उठाई मांग; राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन और सम्मान समारोह भी नहीं होगा आयोजितहिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने प्रदेश सरकार की उदासीनता और पत्रकारों की लंबित मांगों पर कोई ठोस निर्णय न लिए जाने के विरोध में इस वर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस नहीं मनाने का फैसला लिया है।यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र देव आर्य और महासचिव रूप किशोर ठाकुर ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूनियन प्रतिवर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित करती रही है, जिसमें प्रदेशभर के पत्रकार भाग लेते हैं। इस दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए करीब 27 पत्रकारों को ‘हिमाचल गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाता रहा है।
