जन सहभागिता से आयोजित नोहराधार मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर ने पेश की अनूठी मिसाल -चौहान

“नोहराधार में मेगा मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जाँच एवं जागरूकता शिविर” के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सभी सहयोगीयों का हार्दिक आभार।🙏🏻
“HGVS & HHESWS-हिम रक्षक, दोनों संस्थाएं शिमला, नाहन, सोलन, राजगढ़, संगड़ाह, नोहराधार आदि सरकारी क्षेत्र के अस्पतालों से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों, शिमला मल्टी स्पेशलिटी सेंटर की डॉ पी.सी. नेगी जी की अध्यक्षता में आई पूरी टीम, HPMRA से जुड़ी फार्मा टीम एवं टेस्टिंग टीम के तकनीकी विशेषज्ञ, दवाईआँ उपलब्ध करवाने वाली एजेंसियों, अंगदान टीम IGMC शिमला, युवाओं को रोजगार अवसरों की जानकारी के लिए वर्धमान की टीम, उपायुक्त सिरमौर, जिला चिकित्सा अधिकारी नाहन, खण्ड चिकित्सा अधिकारी संगड़ाह, जिला कल्याण अधिकारी, तहसीलदार नोहराधार तथा नोहराधार तहसील क्षेत्र के समस्त वर्तमान एवं पूर्व जन प्रतिनिधि, क्षेत्र के बुद्धिजीवी, होटल एसोसिएशन, चुड़ैश्वर सेवा समिति, हाटी समिति, महिला मंडल केंथा, युवक मंडल देवामानल, व्यापार मंडल, प्रेस व मिडिया बंधु, CHC नोहराधार के डॉक्टर, स्टॉफ व क्षेत्र के CHO, ASHA वर्कर, GSSS दीदग, GSSS बोगधार, डिग्री कॉलेज, ITI तथा GSSS नोहराधार के वोलिंटियर छात्र एवं प्रभारी सहित पूरे क्षेत्र की जनता का इस “स्वास्थ्य जाँच एवं जागरूकता शिविर” के सफल आयोजन के लिए हार्दिक आभार व धन्यवाद करती हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश प्रताप, सुप्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ पी. सी. नेगी एवं BMO संगड़ाह डॉ सुनील ककड़ के मुख्य आथित्य में इस शिविर में 840 मरीजों की 22 विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा 1200 से अधिक OPD जाँच की गई। यह शिविर अपने आप में एक अनूठा शिविर रहा जिसका सम्पूर्ण आयोजन जन सहभागिता से किया गया।
इस शिविर में जाँच व बैठने के लिए VMR टेंट मालिक ने टेबल, कुर्सियां, व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन तथा स्थानीय लोगों ने नोहराधार ने डॉक्टरों, पैरा मेडिक्स व मेहमानों के लिए ठहरने व भोजन आदि की तमाम व्यवस्था के लिए सहयोगियों ने भरपूर सहयोग दिया। बाहर से आए सभी विशेषज्ञयों, डॉक्टरों व मेहमानों का गाजे बाजे व फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। महिला मंडल केंथा ने अथितियों के लिए परम्परागत व्यंजन असकलू व लुशके का प्रबंध किया तथा ग्राम पंचायत देवामानल के युवकों द्वारा गर्मा-गर्म चपातियां परोसी गई। करीब 200 मेहमानों की व्यवस्था के बावजूद 500 से अधिक लोगों ने भोजन किया। जन सहयोग से विशेषज्ञयों एवं पैरामेडिक्स को मोमेंटो से तथा वोलिंटियरों को सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।
शिविर के दौरान 11 सदस्यों ने अपने शरीर का मरणोपरान्त अंगदान करने के ऑनलाइन फॉर्म भरकर क्षेत्र मे एक मिसाल पेश की। शिविर की पूर्व संध्या पर एवं शिविर के दौरान छात्रों के साथ कैरियर कॉन्सिलिंग एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी दी तथा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे “युवा बचाओ अभियान” के तहत नशे से दूर रहने, पारिवारिक तालमेल, पीढ़ीयों के बीच स्वस्थ संवाद क़ायम करने पर जोर दिया।
ई. जोगिंन्द्र चौहान
अध्यक्ष, आयोजन समिति
डॉ अमर चंद चौहान
अध्यक्ष, HHESWS
सत्यवान पुंडीर,
महासचिव, HGVS
