सराहां मंडी खड़ाना सड़क पर सरकारी बस सेवा ना चलने से क्षेत्र की एक दर्जन गांवो के लोगों में व्यापक रोश

देवराज शर्मा,( सिरमौर)

ग्रामीणों का आरोप की सड़क ठीक होने के बावजूद भी ड्राइवरो द्वारा मनमानी की जा रही है। ड्राइवर की मर्जी में आता है तो वह इस सड़क पर बस लेकर जाता है यदि मन नहीं करता एक किलोमीटर तक ले जाकर वापिस आ जाता है।इस कारण क्षेत्र के लोगों स्कूली बच्चों, आई टी आई, कॉलेज में आने वाले बच्चों को भारी परेशानियां भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्रवासी मदन ठाकुर, हुसन ठाकुर,जगमोहन सिंह,अमर सिंह,प्रीतम सिंह, सुंदर सिंह,सुदर्शन सिंह,सुनील शर्मा,रामस्वरूप शर्मा ,सुभाष शर्मा व चंद्रमोहन ने बताया कि मंडी खड़ाना बस।

पिछले चार दिनों से सुबह के समय जाती है और सांय काल में ड्राइवर अपनी मनमानी करके एक किलोमीटर तक इस रोड पर ले जाकर वापस मोड़ देते हैं ।जिस कारण इस बस से लाभान्वित होने वाले करीब एक दर्जन गांव के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने कहा है कि उन्होंने इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री को कर दी है।उन्होंने कहा कि यदि ड्राइवरों की मनमानी नहीं रुकी तो वह सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता अभय चौहान ने बताया कि सड़क में कोई भी समस्या नहीं है सड़क पर यातायात चल रहा है । अड्डा प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि तीन-चार दिन लगातार वर्षा होने के कारण बस को सुबह के समय भेज दिया जाता है वा
साय काल में सड़क खराब होने के कारण ड्र ड्राइवर वापिस बस लेकर आ जाते हैं उन्होंने कहा कि यदि मौसम साफ होगा तो दोनों सेवा से चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *