उत्साह और जोश से संपन्न हुई वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता।

कंडाघाट (दिनांक 17.11.2026) कंडाघाट के दयानंद आदर्श विद्यालय में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता बड़े ही उत्साह और जोश पूर्ण रूप से आयोजित की गई। इस खेल कूद प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया ।
इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में श्री अमित ठाकुर पूर्व में कंडाघाट ग्राम पंचायत प्रधान और वर्तमान में जिला परिषद सदस्य और एपीएमसी सोलन के चेयरमैन, स्पेशल गेस्ट के रूप में पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट के प्रधानाचार्य डॉ रतन सिंह वर्मा,सेवा निवृत्त वरिष्ठ अध्यापिका और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीमती सुभद्रा भारद्वाज उपस्थित रहे।
मुख्यातिथि और अन्य उपस्थित अतिथियों का सर्व प्रथम विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती रमा शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, अध्यापकों, और विद्यार्थियों द्वारा स्वागत किया गया। विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट करते हुए मुख्यातिथि महोदय को सलामी दी गई।
इसके उपरांत दीप प्रज्वलन के साथ ही विधिवत रूप से इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज़ हुआ । सदन अनुसार और एकल रूप से 100मीटर, 200मीटर, 400मीटर, 500मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉट पुट, हाई जंप,थ्री लेग , डिस्कस थ्रो, रस्सा कसी, कबड्डी, खो – खो आदि प्रतियोताओं का आयोजन हुआ।
लड़कों के शॉट पुट में हिमांशु प्रथम, प्रख्यात द्वितीय, पीयूष परिहार तृतीय, लड़कियों के शॉट पुट में मानवी प्रथम, पूर्णिमा द्वितीय, तमन्ना तृतीय स्थान पर रहे । 100मीटर रेस जूनियर लड़कों में आरव , पराग, मृदुल लड़कियों में अवनीति , आस्था, दित्वी क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे । सीनियर लड़कियों की 100 और 200 मीटर रेस में कृतिका, तमन्ना, पूजा, सोनम अक्षिता और पूर्णिमा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
सीनियर लड़कों की 200 मीटर रेस में जतिन, कृष्णा, ओजस भारद्वाज 400रेस में हिमांशु, जतिन , हार्दिक क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
जूनियर खो – खो में स्वामी श्रद्धानंद सदन और पंडित लेख राम सदन विजय रहे । सीनियर गर्ल्स कबड्डी में विरजानंद सदन और स्वामी श्रद्धानंद सदन विजेता रहे । लड़कों की सीनियर कबड्डी में स्वामी श्रद्धानंद सदन और पंडित लेख राम सदन विजेता रहे ।
अंत में विजेता विद्यार्थियों को स्पेशल गेस्ट डॉ रतन सिंह वर्मा द्वारा पुरस्कार भी वितरित किए गए।
मुख्यातिथि महोदय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि खेल कूद ही ऐसा क्षेत्र है जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है।
विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती रमा शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों और अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि खेल कूद जीवन का अभिन्न अंग है, परंतु आज कल के बच्चे इस क्षेत्र से दूर होते जा रहे हैं और मोबाइल या नशे की चपेट में आते जा रहे हैं जोकि देश के भविष्य के लिए उचित नहीं है। इस अवसर पर विद्यालय पीटीए प्रधान , आर्य शिक्षा समिति के सेक्रेटरी श्री इंद्र ठाकुर जी, अभिभावकगण और सभी अध्यापक उपस्थित रहे । बच्चों को लंच के साथ – साथ रिफ्रेशमेंट भी दी गई।
