कंडाघाट में पांच दिवसीय FLN प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, 75 विद्यालयों के प्राथमिक शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण


कंडाघाट में पांच दिवसीय FLN प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, 75 विद्यालयों के प्राथमिक शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षणनिपुण भारत मिशन के तहत हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषयों में शिक्षण कौशल को प्रभावी बनाने पर दिया गया विशेष जोरकंडाघाट। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पांच दिवसीय क्षमता निर्माण एवं बुनियादी साक्षरता तथा संख्यात्मक ज्ञान (FLN) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 से 21 नवंबर तक आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षा खंड कंडाघाट के लगभग 75 विद्यालयों से आए प्राथमिक शिक्षकों ने भाग लिया।
