मजदूर और श्रमिक वर्ग के हितों की रक्षा के लिए कल से सोलन में शुरू होगा दो दिवसीय सम्मलेन,विभिन्न संगठनों के करीब 2000 लोग लेंगे भाग

https://we.tl/t-DJ7eqJFqYx

सोलन – 09 सितंबर

मजदूरों और श्रमिको के हक के लिए कल सोलन में निकलेगी रैली

बाइट – एटक प्रदेशाध्यक्ष , जगदीश भारद्वाज

मजदूरों और श्रमिको के हितों की रक्षा और उनको उनका हक दिलाने के लिए एटक लगातार कार्य कर रही है और इसी कड़ी में कल यानी 10 और 11 सितंबर को सोलन में इसको लेकर राज्य स्तरीय सम्मेलन एटक आयोजित करने वाली है। एटक के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भारद्वाज ने कहा आर्थिक स्थिति का जो बोझ मेहनतकश लोगों पर डाला जा रहा है वह गलत है सरकारी योजनाओं में भी 10 से 30% की कटौती की गई है इन सभी बातों को लेकर इस सम्मेलन में चर्चा की जाएगी, उन्होंने कहा कि जिस तरह सरकार कॉरपोरेट घरानों को बढ़ावा दे रही है और मजदूर श्रमिक वर्ग को दबाने का प्रयास कर रही है वह गलत है।

इस सम्मेलन में सभी संगठनों को आमंत्रित किया गया है जो श्रमिक और मजदूर वर्ग के हक के लिए लड़ाई लड़ते हैं,वहीं तीन वर्षो में एटक ने प्रदेश में क्या किया है इसको लेकर मंथन कर विचार विमर्श किया जाएगा। जगदीश भारद्वाज ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से भी यदि बात नहीं बनती है तो आने वाले समय में जो राष्ट्रीय स्तर से श्रमिक और मजदूरों के हितों के लिए आह्वान होगा उसी तर्ज पर हिमाचल में भी आंदोलन और सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *