भारतीय सेना के अपमानजनक बयान के विरोध में भाजयुमो का परवाणू में जोरदार प्रदर्शन, मंत्री जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला परवाणू, 24 नवंबर

भारतीय सेना के अपमानजनक बयान के विरोध में भाजयुमो का परवाणू में जोरदार प्रदर्शन, मंत्री जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला
परवाणू, 24 नवंबर। हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा भारतीय सेना को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सोलन ने परवाणू में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला दहन कर अपना रोष व्यक्त किया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तरुण शर्मा ने की, जबकि युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज शर्मा ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा डेजी ठाकुर तथा भाजपा कसौली मंडल अध्यक्ष बब्बू अत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा युवा मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
