भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन की विशेष बैठक परवाणू मे सोलन जिला अध्यक्ष अशुतोष वैद्य की अध्यक्षता मे हुई संपन्न।

भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन की विशेष बैठक कमेटी हाल परवाणू मे सोलन जिला अध्यक्ष अशुतोष वैद्य की अध्यक्षता मे हुई जिला अध्यक्ष ने बैठक मे आए सभी गणमान्य नेताओ और कार्यकर्ताओ का स्वागत किया और कहा 2024 के लोकसभा चुनावो मे सोलन जिला सबसे ज्यादा लीड देगा हम सभी बुथ स्तर पर काम मे लगे है बैठक की जानकारी जिला प्रैस सहसचिव मुकेश गुप्ता ने देते हुए बताया की बैठक मे सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक मे सुरेश कश्यप ने उपस्थिति सभी कार्यकर्ताओ मे 2024 लोकसभा चुनावो के लिए जोश भरा उन्होने कहा की कांग्रेस ने जो संस्थान बदले की भावना से बंद किए है वो आम जनता के साथ बहुत बडा धोखा है इसके विरोध मे भाजपा द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान 5 मार्च तक चलेगा 6 मार्च से 15 मार्च तक जिला मुख्यालयो पर भाजपा द्वारा आक्रोश रैलियां धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें केंद्रीय नेतृत्व के साथ-साथ विपक्ष के नेता भी शामिल होंगे कांग्रेस द्वारा हिमाचल की जनता के साथ किए गए झूठे वादो पर कांग्रेस सरकार को हर स्तर पर घेरा जाऐगा व जनता को कांग्रेस का झूठे वादो का असली चेहरा दिखाया जाऐगा उन्होने कहा की 10 मार्च से 14 अप्रैल के मध्य सोलन जिला के हर मंडल मे प्रवास करूगांपूर्व स्वास्थ्य मंत्रीव संसदीय क्षेत्र के पालक डाक्टर राजीव सहजल ने 2024 के चुनावो को लेकर रणनिती के लिए सभी को एकजुटता के साथ कांग्रेस सरकार की झुठे वादो की की सच्चाई जनता के मध्य ले जाने व केंद्र सरकार की व पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा जन हतैशी योजनाओ को जन जन तक पहुचाने के लिए कार्यकर्ताओ को प्रोत्साहित किया।
शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया ने सांसद के प्रवास कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गुलेरीया ने कहा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहले रिज मैदान शिमला व अब अपने केंद्रीय नेतृत्व के समाने यह कहा की 97% हिंदूत्व वाले प्रदेश मे भाजपा को हराया है उन्होने कहा की यह समझ नही आ रहा आखिर मुख्यमंत्री यह बोल कर क्या सिद्ध करना चाहते हैं?
भाजपा उपाध्यक्ष संदीप कटवाल ने बूथ सशक्तिकरण के बारे मे विचार रखे उन्होने कहा की अपना बूथ सबसे मजबुत इसको मजबुत करके हमे 2024 लोकसभा चुनावो ने कमल खिलना है ।
भाजपा हिमाचल मीडीया सह प्रभारी करण नंदा ने डाटा प्रबंधन का सत्र लिया व उसकी उपयोगिता व 2024 मे किस तरह इसका उपयोग किया जाऐगा इसकी जानकारी दी उन्होने कहा की सरल ऐप पर कार्यकर्ताओ ने लगातार काम करना शुरू कर दिया है।यह रहे मौजुद शिमाला संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी शिशु भाई धर्मा, हिमाचल भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिह पाल,संदीप कटवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रशिम धर सुद, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, पूर्व प्रत्याशी परमजीत सिंह पम्मी, गोविंद राम, डाक्टर राजेश लखविंदर राणा। जिला महामंत्री नंदराम कश्यप,मंडल अध्यक्ष मंदन ठाकुर,कपूर सिंह वर्मा, देवेंद्र उपाध्याय, बलवीर सिंह ठाकुर, हेमराज गौतम। जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिती सदस्य,मंडल महामंत्री,जिला मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठो के संयोजक, बीडीसी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष व अन्य मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *