सोलन पुलिस ने बरामद किया 6.33 ग्राम चिट्टा
सोलन पुलिस टीम ने गशत के दौरान संदीप कुमार गाँव दिम्मी, तहसील कुपवी, जिला शिमला के कब्जे से 6.33 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है I
जिस पर उपरोक्त अभियुक्त के खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सबस्टेंस एक्ट (NDPS) अधिनयम के तहत मामला पंजीकृत किया जाकर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है I


