मुख्यमंत्री सुक्खू बोले, चार साल में पूरी करेंगे गारंटियां
सुक्खू ने अब कहा कि हमने एक साल में सभी दस गारंटियां पूरी करने के लिए नहीं कहा है। जनता ने हमें पांच साल के लिए चुना है। हम चार साल के भीतर अपनी गारंटियां पूरी करेंगे। भाजपा आरोप लगा रही है कि यह सुख की नहीं इतंजार की सरकार बन गई है। भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए सीएम ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत में दोहराया कि सरकार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से दी गई दस गारंटियों को पूर्ण करने के लिए दृढ़संकल्प है।


