राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू की छात्रा दिव्यंका का चयन अंडर 17 हिमाचल वॉलीबॉल टीम में हुआ ।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू की छात्रा दिव्यंका का चयन अंडर 17 हिमाचल वॉलीबॉल टीम में हुआ । राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो सोलन में हुई थी उसमें दिव्यांका ने वॉलीबॉल में शानदार प्रदर्शन किया । अंडर 17 राष्ट्रीय स्तर में खेलने वाली दिव्यंका रामपुर बुशहर की पहली छात्रा है । इसका श्रेय दिव्यंका ने अपने स्कूल के अध्यापकों और सभी डीपी, पीईटी को दिया। दिव्यंका 17 दिसंबर से 22 दिसंबर तक जुब्बल हॉस्टल में कोचिंग लेगी और 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक बेल कैलाशपुरम तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु में राष्ट्रीय प्रतियोगिता शुरू हो जाएगी। पिता दीप राम और माता भीष्म को बेटी पर गर्व है उन्होंने कहा कि इस बेटी ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है । किन्नू स्कूल के डीपी दुर्गा प्रसाद जी ने कहा कि रामपुर जोन खेल प्रभारी श्री प्रीतम ठाकुर जी और खेल समन्वयक प्रधानाचार्य बॉयज रामपुर श्री रतन गुप्ता जी के मार्गदर्शन से रामपुर जोन खेल में शिखर की ओर जा रहा है । इस प्रकार की उपलब्धियां तभी होती है जब खिलाड़ियों को भरपूर सुविधा दी जाए । खेल समन्वयक रतन गुप्ता जी ने राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम में चयन होने पर इस छात्रा को बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *