राज्य स्तरीय होली मेले में पंजाबी गायक जॉर्डन संधू और नाटी किंग राठी मचाएंगे धमाल

राज्य स्तरीय होली मेला पालमपुर में इस बार पंजाबी गायक जॉर्डन संधू, नाटी किंग राठी समेत हिमाचल पुलिस बैंड धमाल मचाएंगे। इसके साथ अन्य कलाकार भी लोगों का मनोरंजन करेंगे। पांच मार्च से शुरू होने वाले मेले का शुभारंभ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल और आठ मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समापन करेंगे।
रविवार को इस मेले का शुभारंभ शोभायात्रा से होगा। होली मेेले में होने वाली चार सांस्कृतिक संध्याओं में पंजाबी, पहाड़ी व बॉलीवुड के कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे। एसडीएम एवं होली मेला के अध्यक्ष डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि पांच मार्च को होने वाली पहली पहाड़ी सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग ठाकुर दास राठी के साथ, निक्की देई गोजरी फेम इशांत भारद्वाज, एसी भारद्वाज, मांडव्य कला मंच व ममता भारद्वाज प्रस्तुति देंगे।

