MC Stan के कॉन्सर्ट में अपनी ड्रेस को लेकर निमृत कौर हो रही ट्रोल, लोग बोले- प्रियंका को कॉपी करना कब छोड़ोगी

नई दिल्ली,  बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन ने बीती शाम मुंबई में अपने कॉन्सर्ट में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। बस्ती के हस्ती को चीयर करने के लिए उनकी मंडली के सदस्य भी पहुंचे थे। शो से पहले निमृत कौर, शिव ठाकरे और सुम्बुल मीडिया के साथ एक साथ मस्ती करते नजर आए। इस दौरान लोगों की नजर निमृत की ड्रेस पर गई और उन्होंने छोटी सरदारनी का जमकर मजाक भी उड़ाया। लोग कह रहे हैं कि घर से निकलने से पहले शॉपिंग तो कर लिया करो।

निमृत ने एमसी स्टैन के म्यूजिक कॉन्सर्ट में एक शानदार उपस्थिति दर्ज की। ब्लैक शिमरी ट्रांस्पेरेंट टॉप के साथ निमृत मे लॉग इयर रिंग्स पेयर किए थे। अब लोगों को याद आ गया कि सेम ड्रेस और लुक में प्रियंका चाहर चौधरी भी बिग बॉस 16 के दौरान नजर आ चुकी हैं। बीबी हाउस में प्रियंका और निमृत के बीच कभी बनी नहीं, दोनों के बीच की तकरार पहले दिन से थी। बावजूद इसके निमृत पर अक्सर आरोप लगता रहा है कि वो प्रियंका की ड्रेस कॉपी करती हैं।

प्रियंका की ड्रेस कॉपी करने का लगा आरोप

इससे पहले भी शेखर सुमन की पार्टी में प्रियंका और निमृत को एक जैसे आउटफिट में देखा गया। प्रियंका अपनी ड्रेस में ज्यादा खूबसूरत और कंफर्टेबल लगी जिसके बाद निमृत का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया गया। बिग बॉस के घर में दोनों की कैट फाइट ने सुर्खियां बटोरी थीं। सोशल मीडिया पर भी फैंस दो पार्ट में बंटे हुए नजर आए। काफी लोगों का आरोप था कि बिग बॉस के मेकर्स निमृत की तरफ बायस्ड हैं। ऐसे में प्रियंका और निमृत के बीच की टसल और तेज हो गई। बॉलीवुड में जल्द होगा डेब्यू

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका और निमृत दोनों ही अपनी प्रोफेशनल हाइट पर हैं। प्रियंका जहां एक तरफ डंकी में शाह रुख खान के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में उन्हें छोटा लेकिन जरूरी रोल दिया गया है। तो वहीं निमृत को एकता कपूर की फिल्म एलएसडी 2 मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *