बेडरेस्ट पर अमिताभ बच्चन, परिवार संग किया होलिका दहन

महानायक अमिताभ बच्चन जैसा ना कोई है और ना कोई होगा. बिग बी इस समय बेड रेस्ट पर हैं. फिल्म के सेट पर घायल हुए अमिताभ को डॉक्टर्स ने कुछ समय के लिए आराम करने की सलाह दी है. लेकिन दर्द और तकलीफ में होने के बावजूद अमिताभ बच्चन अपने फैंस को नहीं भूले हैं. अमिताभ ने नई पोस्ट में अपने तमाम चाहने वालों को अपना हेल्थ अपडेट दिया है और इतना प्यार देने के लिए उनका शुक्रिया अदा भी किया।
अमिताभ बच्चन को चोट लगने की खबर जब सामने आई तो देशभर के लोग मायूस हो गए. हर कोई बिग बी की सेहत को लेकर परेशान था. अमिताभ को पसली में चोट आई. सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी. ऐसे में फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं करने लगे. हर कोई ये जानने के लिए बेताब था कि बिग बी की तबीयत अब कैसी है?

