चंडीगढ़ में पंजाब विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता पिता अपने बेटे की हत्या के इनसाफ के लिए मंगलवार को पंजाब विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे। उनके साथ बड़ी संख्या में अन्य लोग भी हाजिर हैं।
बता दें कि विधानसभा में बजट सेशन चल रहा है। सिद्धू मूस्सेवाला की पिछले वर्ष 29 मई को दिनदहाड़े उनके घर से कुछ ही दूर हत्यारों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। तब से लेकर अभी तक अपने बेटे की हत्या के इनसाफ के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता चंडीगढ़ में विधानसभा के बाहर रोष स्वरूप धरने पर बैठे हैं।

