मुंबई इंडियंस ने बंगलूर को नौ विकेट से हराया

पहली वूमंस प्रीमियर लीग का चौथा मुकाबला मुंबई इंडियंस ने नौ विकेट से जीत लिया। यह टूर्नामेंट में मुंबई की लगातार दूसरी जीत है। बंगलूर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया व मुंबई के सामने 156 रन का टारगेट रखा। जवाब में खेलने उतरे मुंबई के बल्लेबाजों ने शानदार पारी खेली और मात्र 14.2 ओवर में 159/1 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। मुंबई के लिए हेली मैथ्यूज ने सर्वाधिक नाबाद 77 रन व नताली सीवर ने नाबाद 55 रन की पारी खेली। इससे पहले ब्रेबोर्न स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगलूर की टीम सिर्फ 18.4 ओवर ही खेल पाई और 155 रन पर आउट हो गई। बंगलूर के लिए रिचा घोष ने संकट की स्थिति में सबसे ज्यादा 28 रनों की अहम पारी खेली, जबकि कनिका आहूजा (22 रन) ने उनका साथ दिया। मुंबई इंडियंस की ओर से हेली मैथ्यूज ने तीन विकेट चटकाए, जबकि साइका इशाक को दो सफलताएं मिलीं। पूजा वस्त्राकर और नेटली सीवर को एक-एक विकेट मिला। बता दें कि ओपनर स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने बंगलूर को तेज शुरुआत दिलाई। एक समय टीम ने चार ओवर में बगैर नुकसान के 35 रन बना लिए, लेकिन 39 रन पर सोफी डिवाइन का विकेट गंवाने के बाद टीम के विकेट गिरने लग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *