बी.आर.सी.सी. सोलन खंड का एक दिवसीय सामुदायिक जागरूकता शिविर संम्पन

बी.आर.सी.सी. सोलन खंड का एक दिवसीय सामुदायिक जागरूकता शिविर संम्पन .सोलन के प्रारंभिक शिक्षा के उपनिदेशक पी.सी.चौहान रहे मुख्य अतिथि. 109 पाठशालाओं के 220 एस.एम.सी सदस्यों ने लिया भाग.

बी.आर.सी.सी. सोलन खंड का एक दिवसीय सामुदायिक जागरूकता शिविर कोठों में आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि सोलन जिले के प्रारंभिक शिक्षा के उपनिदेशक पी.सी.चौहान रहे. इसमें 109 पाठशालाओं के 220 एस.एम.सी सदस्यों ने लिया भाग. इस कार्यक्रम में जिला सोलन के उप शिक्षा अधिकारी संजीव ठाकुर ,डाइट के प्रिंसिपल डॉ.शिव कुमार शर्मा ,डाइट के मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ.राम गोपाल शर्मा ,खंड परियोजना अधिकारी दिशा ,कोठों स्कूल की प्रिंसिपल रीतू शर्मा ,प्रारंभिक खंड शिक्षा अधिकारी सोलन हरी राम चंदेल भी उपस्थित रहे.

बच्चों के भविष्य को बनाने के लिय एस.एम.सी.सदस्यों की भागीदारी महत्वपूर्ण : पी.सी.चौहान

मुख्य अतिथि सोलन जिले के प्रारंभिक शिक्षा के उपनिदेशक पी.सी.चौहानने बताया कि एस.एम.सी.सदस्यों की इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भागीदारी बताती है कि आप सभी अपने बच्चों के भविष्य की प्रति जागरूक है. उन्होंने कहा कि एस.एम.सी. की भागीदारी नई शिक्षा नीति का भी प्रमुख लक्ष्य है . उन्होंने आह्वान किया की अभिभावक स्कूल की गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लें. इस कार्यक्रम में उप शिक्षा अधिकारी संजीव ठाकुर ,डाइट के प्रिंसिपल डॉ.शिव कुमार शर्मा तथा डाइट के मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ.राम गोपाल शर्मा नै भी अपने विचार रखे .

ये रहा जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य :

सोलन खंड के बी.आर.सी.सी. मोहन दत्त भारद्वाज ने बताया कि इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एस.एम.सी सदस्यों को उनके अधिकार,कर्तव्य,सरकार की शिक्षा सम्बन्धी योजनाएं एवं उसका क्रियान्वयन ,विद्यान्जली पोर्टल की जानकारी,एस.एम.सी.बेस्ट प्रैक्टिसेज,राष्ट्रीय शिक्षा नीति ,आर.टी.ई.,गुणात्मक शिक्षा,निपुण,प्री प्राइमरी ,निपुण भारत,फिट इंडिया,एन.ए.एस. तथा शिक्षा सम्बन्धी अन्य विषयों पर भी चर्चा.

ये रहे स्रोत व्यक्ति:

डाइट के मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ.राम गोपाल शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला के स्रोत व्यक्ति शशी पाल शर्मा ने विद्यान्जली पोर्टल,फिट इंडिया मूवमेंट,ई-संवाद पर,भागीरथी शर्मा ने एस.एम.सी. के कार्य,दायित्व पर,सतीश भाटिया ने आपदा प्रबंधन तथा विद्यालय विकास योजना पर, प्रथम से रशीमा ने निपुण भारत पर एस.एम.सी. सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी.

ये रहे शामिल :

इस जागरूकता कार्यक्रम में मोहन चौहान ,विनोद शर्मा ,रजनीश, हेम चंद शर्मा, एस.एम.सी. के सदस्य तथा समुदाय से अन्य लोग भी शामिल रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *