डाॅ. शांडिल ने धर्मपुर हादसे पर शोक व्यक्त किया

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हिमाचल प्रदेश डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने आज ज़िला सोलन के धर्मपुर दुर्घटना में मज़दूरों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

उन्होंने परम पिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। मंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के साथ गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा घायल मज़दूरों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रार्थना की।

आज धर्मपुर के नज़दीक एक सड़क दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में गाड़ी नम्बर एचपी02ए1540 इनोवा द्वारा राह चलते व्यक्तियों को टक्कर मारी गई जिस कारण मौके पर ही पांच व्यक्तियों की मृत्यु हो गई जिसमें गुड्डू यादव पुत्र हीरा यादव निवासी पश्चिम चम्पास बिहार, राजा शर्मा पुत्र गोविन्द शर्मा निवासी पश्चिम चम्पास बिहार, निप्पू निसाद पुत्र मागर निसाद निवासी पश्चिम चम्पास बिहार, मोती लाल यादव पुत्र वचन यादव निवासी ठाडीमार इटरपट्टी कुशीनगर उत्तर प्रदेश तथा सनी देवल पुत्र गाया निशाद निवासी कुशीनगर उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।

इस दुर्घटना में महेश पुत्र राम मजन गांव गांजीपुर डा. तम्कूडी राज तथा अर्जुन सुभाष राय गावं अनारीबाई कुशीनगर को एम.एम.यू और बाबू दीन पुत्र मागल तथा आदित्या को पी.जी.आई ईलाज के भेजा गया।
.0.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *