उस्मॉन ख्वाजा की ऑसम पारी, आस्ट्रेलिया 4 विकेट पर 300 रन पार

सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की बेहतरीन पारी की बदौलत आस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 300 रन का आंकड़ा छू लिया है। उस्मान ख्वाजा 129 और कैमरन ग्रीन 65 रन पर खेल रहे हैं। दूसरे दिन के खेल की शुरूआत में ही दोनों बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों पर हावी हो गए हैं।
दूसरी और भारतीय बॉलर विकेट को तरसने लगे हैं, क्योंकि ख्वाजा और ग्रीन की जोड़ी को तोडऩा बेहद जरूरी है। सीरीज में दो अद्र्धशतक बना चुके ख्वाजा ने भारत में पहला टेस्ट शतक जड़ते हुए 251 गेंद पर 15 चौकों की बदौलत पहले दिन 104 रन बनाए। ख्वाजा पिछले 12 साल में भारत में टेस्ट शतक जडऩे वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई वामहस्त बल्लेबाज हैं। इससे पहले मार्कस नॉर्थ ने 2010/11 दौरे पर बेंगलुरु टेस्ट में शतक जड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के अन्य बल्लेबाज पिच पर पांव जमाने के बाद आउट होते गए, लेकिन कैमरन ग्रीन ने अंत में 64 गेंद पर आठ चौकों की मदद से 49 रन की पारी खेल डाली।


