शिमला में बारिश के साथ हुई भारी ओलावृष्टि
शिमला 22 फरूरी
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। शिमला में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि भी हुई है। ओलावृष्टि से कुछ ही मिनटों में राजधानी की सड़कें ओलों से सफेद हो गईं। रिज पर दोपहर बाद इतनी तेज बारिश और ओलावृष्टि से करीब 3 से 4 इंच मोटी परत जम गई। इससे सड़कों पर फिसलन से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।


