दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर आएंगे। वह यहां दोपहर बाद तीन बजे से गीडा के सेक्टर 23 में इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट का उद्घाटन करेंगे।
गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सोमवार को वह दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित विभिन्न सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इन परियोजनाओं का केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *