खैबर पख्तूनख्ब में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। सोमवार को आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला किया एक पुलिसकर्मी को गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान चलाया। इसी दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि पुलिसकर्मी को प्रांत के टैंक जिले में जनगणना सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किया गया था, जब आतंकी ने उस पर गोलियां चलाईं। इसके बाद सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए तुरंत इलाके की घेराबंदी की और एक आतंकी को मार गिराया।

