डमरोग रोड के पास खून से सनी लाश; क्षेत्र में फैली दहशत

जिला सोलन के डमरोग रोड के नजदीक संदिग्ध अवस्था में एक शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद सोलन सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है व जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि शव खून से लथपथ है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि घटना की सूचना मिली है और पुलिस मौके पर पहुंच गई है मामले की जांच के बाद ही ज्यादा जानकारी दी जा सकेगी।

