सुर्खियां बटोरने को किया वॉकआउट,अनिरुद्ध बोले

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बजट सत्र के प्रथम दिन विपक्ष के वॉकआउट को हास्यास्पद करार दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष मात्र सुर्खियां बटोरने के उद्देश्य से सरकार के विरोध का दिखावा कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने में भी विफल साबित हो रही है। भाजपा कांग्रेस सरकार के जनहितैषी निर्णयों को देखते हुए पहले ही दिन से बौखलाई हुई है। विधायक विकास निधि को लेकर भाजपा का बजट सत्र के पहले ही दिन वॉकआउट करना उनकी हताशा को दिखाता है। मुख्यमंत्री ने यह बात स्पष्ट कर दी है कि विधायक निधि बंद नहीं की गई है और उसे राज्य की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए रोका गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *