गिरिपार के कल्पना चावला मेमोरियल पब्लिक स्कूल पनाेग ने मनाया पर्यावरण दिवस।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कल्पना चावला मेमोरियल पब्लिक स्कूल पनोग जिला सिरमौर में पर्यावरण दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमे आयुष एवम स्वास्थ्य विभाग पनोग को भी आमंत्रित किया गया। सुबह 11 बजे कल्पना चावला मेमोरियल पब्लिक स्कूल पनाेग की मुख्य अध्यापिका उषा पोजटा की अगुवाई में रैली निकाली गई जिसमे स्कूली बच्चों ने पनोग बाजार में पर्यावरण प्रदूषण की जागरूकता के ऊपर रैली निकाली गई जिसमे बच्चो ने इस वर्ष के थीम भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखा लचीलापन” को तथा “पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ” आदि नारो के साथ लोगों को पोस्टर के साथ रैली के माध्यम से लोगों जागरूक किया। पर्यावरण बचाओ इस रेली में ग्राम पंचायत पनोग के उप प्रधान सुरेश पोजटा ने भाग लेकर बच्चों को मिठाइयां वितरित करके तथा स्थानीय पंचायत के युवा नेता ओम पोजटा ने रेली में भाग कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया ।

विश्व पर्यावरण दिवस के इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य आर० एल ०भारद्वाज के आदेश अनुसार स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों की क्विज प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता करवाई गई जिसमे राजकीय आयुष स्वास्थ्य एवम कल्याण केंद्र के प्रभारी आयुर्वैदिक फार्मेसी अधिकारी राजेश ठाकुर ने तथा समाजसेवी यश पोजटा ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया जिसमे राजेश ठाकुर ने बच्चों को जागरुक करते हुए कहा कि पर्यावरण प्रदूषण हमारे पर्यावरण के लिए एक विकराल समस्या बन चुकी है जिसमें जल प्रदूषण और वायु प्रदूषण मुख्य है जिसको रोकने के लिए हमें अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रखना होगा, जल स्रोतों की साफ सफाई करनी होगी तथा प्रदूषण को रोकने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए जिसमें औषधीय पोधो को को लगाने पर भी उन्होंने बल दिया जिसमे तुलसी, एलोवेरा, बांस , पीपल, नीम, कांचनार, बासा आदि जो की औषधिय गुणों के साथ हमारे वातावरण में ऑक्सीजन का स्तर भी नियमित रखते हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने बच्चों को शारीरिक स्वच्छता, घरेलू स्वच्छता तथा अपने वातावरण की स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा की जल जनित रोगों से बचने के लिए पानी को उबालकर पिए, अपने पानी के टैंक तथा स्रोतों की अच्छे से साफ सफाई करें, अपने आसपास प्लास्टिक कूड़ा कचरा ना फेके तथा प्लास्टिक का काम से कम उपयोग करें, फल तथा सब्जियों को धोकर खाएं तथा सड़े गले फल , पैकेड वाली चीज तथा जंक फूड न खाए तथा उन्होंने बच्चों को तथा अभिभावकों को प्राणायाम ,योग तथा व्यायाम के साथ-साथ संतुलित आहार लेने की विस्तृत जानकारी प्रदान करके बच्चों को जागरूक किया तथा बच्चों की क्विज तथा भाषण प्रतियोगता के साथ बच्चो ने सांस्कृतिक नृत्य भी पेश किया ।

इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि यश पोजटा ने क्विज तथा भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा विजेताओं को पुरस्कार राशि भेंट करके सम्मानित किया तथा विद्यालय की मुख्य अध्यापिका उषा पोजटा ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को शॉल भेंट करके सम्मानित किया । इस अवसर पर
स्थानीय निवासी गुरु दत्त शर्मा, सुनील शर्मा, धर्म सिंह, योग गाइड बलदेव धामटा, अध्यापिका अंजना , मोनिका, नितिका शर्मा, पूजा ठाकुर तथा समस्त अभिभावक गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *