कांग्रेस सरकार के बजट में नया कुछ भी नहीं:आशुतोष वैद्य
सोलन भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार मे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा जारी किए बजट मे कुछ नया नही है ज्यादातर केंद्र सरकार व पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा पहले से दी गई योजनाओ को नयापन देकर प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है। महिलाओ को 1500 रू महिना देने वाली गांरटी को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है सभी महिलाओं को 1500 रू ना देकर जिन महिलाओ को यह राशी देने की बात बजट मे की गई है यह सपष्ट नही है की उन्हे जो सरकार की और से पहले राशी मिल रही है उसके इलावा और 1500 मिलेंगे या फिर उस राशी को ही 1500 किया जाऐगा।ओपीएस की स्थिती को साफ नही किया गया है। 10 गारंटीयो और बजट मे की गई घोषणाओ को पूरा करने के लिए बजट मे पैसे की व्यवस्था के बारे मे कोई लेखाजोखा नही है।कुल मिलाकर बजट निराशा से भरा है।



