दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उड़ीसा की तर्ज पर क्या भाजपा हिमाचल में प्रदेश अध्यक्ष बदलेगी या वर्तमान अध्यक्ष का ही कार्यकाल बढ़ाया जाएगा?

दिल्ली,बिहार,राजस्थान,ओडि़सा मे भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए है वैसे तो भाजपा के नए प्रयोग से हमेशा पार्टी के पक्ष मे चुनाव नतीजे आते रहे है चाहे वह मुख्यमंत्री चेहरे बदले जाना हो।
इन चारो राज्यो मे प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए गए पर हिमाचल की स्थिती अभी पर साफ नही है हिमाचल मे भाजपा के अध्यक्ष का कार्यकाल पुरा हो चुका है पर वर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल को ना तो अधिकारिक तौर पर बढाया गया ना ही उन्हे हटा कर नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।


हिमाचल मे वर्तमान अध्यक्ष के नेतृत्व मे भाजपा चारो उप चुनाव हारी और विधानसभा चुनाव 2022 मे मात्र 25 सीटो पर सिमट गई। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक सभी ने 25 साल तक हिमाचल मे भाजपा की सरकार के दावे किए मगर जनता ने पांच साल बाद ही कांग्रेस की सरकार बना डाली। जहाँ शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आते है इस क्षेत्र में विधानसभा चुनावो मे भाजपा की स्थिती बहुत खराब रही। विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओ मे भारी मायूसी छाई हुई है साथ साथ पदाधिकारी भी मौन हो गए है सोलन जिला की बात करें तो भाजपा के पदाधिकारी कांग्रेस के खिलाफ किसी भी तरह का ब्यान जारी नही कर रहा है लोकसभा चुनावो 2024 को थोडा ही समय बाकी है ऐसी स्थिती मे शिमला संसदीय सीट जीतना भाजपा के लिए बहुत मुश्किल है ।

कांग्रेस ने शिमला संसदीय क्षेत्र में मंत्री व सीपीएस बना कर भाजपा की किलाबंदी शुरू कर दी है विधानसभा चुनाव हारने के बाद ये क्यास लगाऐ जा रहे थे की हिमाचल मे भी अन्य राज्यों की तर्ज पर प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया जाऐगा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ऐसा कोई भी फैसला नही लिया अब देखना है की भाजपा केंद्रिय हाईकमान हिमाचल मे प्रदेश अध्यक्ष बदलता है या फिर पुराने अध्यक्ष का कार्यकाल बढाता है जबकि भाजपा कार्यकर्ता भी दबी जुबान मे प्रदेश अध्यक्ष को बदले जाने की बात करते सुने जा रहे है। ज्यादातर कार्यकर्ता चाहते है की कोई नया प्रदेश अध्यक्ष बने जो कार्यकर्ताओ के मनोबल को बढ़ा कर मिशन रपीट 2024 के लिए तैयार कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *