शूलिनी विवि ने विकसित की फूलों की कई प्रजातियां

  • शूलिनी विवि ने की विकसित की फूलों की कई प्रजातियां-
  • शिक्षा के क्षेत्र में देश व विदेश में हिमाचल का नाम रोशन करने वाली शूलिनी विवि
  • गुलाब, गैंदा व कारनेशन के अलावा फूलों की कई प्रजातियों उत्सव की शोभा बढ़ा रही है।
विवि में आज से शुरू हुआ पुष्प उत्सवशूलिनी विश्वविद्यालय सोलन ने फूलों की कई प्रजातियों को विकसित किया। शिक्षा के क्षेत्र में देश व विदेश में हिमाचल का नाम रोशन करने वाली शूलिनी विवि अब फूलों के क्षेत्र में भी सिरमौर बनती जा रही है। इसी का ही परिणाम है कि शूलिनी द्वारा अब पुष्प उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस उत्सव में उन्हीं फूलों की प्रदर्शनी लगाई गई है जिसका उत्पादन शूलिनी विवि में हुआ है। इस उत्सव की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आम आदमी भी इस उत्सव में अपनी पंसद के फूलों को खरीद सकते हैं। गुलाब, गैंदा व कारनेशन के अलावा फूलों की कई प्रजातियों उत्सव की शोभा बढ़ा रही है। तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में बड़ी संख्या में सोलन से लोग फूलों को खरीदने के लिए शूलिनी विश्वविद्यालय में पहुंच रहे है। इस उत्सव में फूल बाजार की तुलना में बहुत सस्ते मिल रहे है। विवि द्वारा हर वर्ष इस उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विवि के चासंलर प्रो डा. पी.के.खोसला ने बताया कि हर वर्ष आयोजित होने वाला पुष्प उत्सव लोकप्रिय हो गया है। शूलिनी विवि द्वारा ही फूलों की विभिन्न प्रजातियों को विकसित किया जा रहा है। यही वजह है कि शूलनी विवि में अब बड़े पैमाने पर फूलों की फूलों की नई – नई किस्मों को उगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *