24 घंटे में 918 केस,कोरोना के मामलों में एक बार फिर से तेजी

कोरोना के मामलों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे के अंदर देशभर में कोरोना के 918 नए मामले सामने आए हैं, जबकि चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 6,350 हो गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज एक अहम बैठक बुलाई है। इसमें संक्रमण की स्थिति को लेकर समीक्षा की जाएगी।
इसके पहले रविवार को देश भर में 1,070 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई थी। चार महीनों में संक्रमण के मामलों में ये आंकड़ा सबसे अधिक था। पिछली बार छह नवंबर 2022 को देश में सबसे ज्यादा कोरोना के एक हजार मरीजों की पहचान हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *