सुरक्षा प्रहरी के भरे जाने हैं 150 पद, किन्नौर में 27 से 29 मार्च तक होंगे साक्षात्कार

जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सीमा गुप्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय किन्नौर द्वारा एस.आई.एस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर के लिए 150 सुरक्षा प्रहरी के पद भरे जाने हैं जिसके तहत जिला रोजगार कार्यालय रिकांग पिओ में 27 मार्च, उप-कार्यालय रोजगार पूह में 28 मार्च तथा उप-कार्यालय रोजगार निचार में 29 मार्च, 2023 को साक्षात्कार लिए जाएंगे।


उन्होंने बताया कि सुरक्षा प्रहरी की मासिक आय 16,000 से 18,500 रुपये प्रतिमाह होगी जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवी पास तथा आयु 21 से 37 वर्ष, 168 सेंटीमीटर ऊंचाई तथा भार 56 किलोग्राम या अधिक निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सुरक्षा प्रहरी के पद के लिए आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथियों पर पहुंचना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि एक माह की ट्रेनिंग अवधि के दौरान किट आईटम, यूनिफाॅर्म इत्यादि के लिए 13,500 रुपये तथा 350 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *