कंडाघाट में 50 बिस्तर वाले अस्पताल का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है उसे जल्द शुरू किया जाएगा
कंडाघाट के रेलवे स्टेशन के समीप 50 बिस्तरे वाले अस्पताल का निर्माण कार्य जो अधर पर लटका हुआ है उसे जल्द शुरू किया जाएगा व अस्पताल इसी जगह पर बनाया जाएगा इसके साथ साथ कंडाघाट में खेल मैदान व सब्जी मंडी का भी कार्य को भी जल्द ही शुरू किया जाएगा यह बात प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ धनी राम शांडिल द्वारा गत दिवस डिग्री कॉलेज कंडाघाट में आयोजिय कार्यक्रम के दौरान कही। कांग्रेस के इन रूके पड़े कार्यो को शुरू करने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ शांडिल द्वारा की गई घोषणा के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनी राम शांडिल ने कहा की रेलवे स्टेशन कंडाघाट के समीप जो अस्पताल की बिल्डिंग बनाने का जो कार्य रुका पड़ा है उसे पूरा किया जाएगा व इस अस्पताल की जगह को नशा निवारण केंद्र में नही बदला जाएगा । उन्होंने कहा की नशा निवारण केंद्र को कही और शांत जगह पर खोला जा सकता है बीच बाजार में नशा निवारण केंद्र खोलने का कोई औचित्य नही है। साथ ही मंत्री ने कहा कि इस अस्पताल तक पहुचने के लिए जहाँ मार्ग तंग है उस मार्ग को खोला जाएगा ताकि अस्पताल तक वाहन पहुँचने में किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

यह है मामला….
कंडाघाट के रेलवे स्टेशन के समीप कांग्रेस कार्यकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने 28 नवंबर 2015 में नए 50 बिस्तर वाले अस्पताल भवन का शिलान्यास किया था उस समय डॉ धनी राम शांडिल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भी मौके पर मौजूद थे शिलान्यास करने के बाद 20 मार्च 2017 को इस नए अस्पताल को बनाने को लेकर कार्य शुरू कर दिया गया ओर इस अस्पताल को बनाने का पूरा कार्य 11 अक्तूबर 2018 को करना था लेकिन प्रदेश में 2017 में भाजपा की सरकार आने के बाद इस अस्पताल का निर्माण कार्य अधर में ही लटक गया । भाजपा के कार्यकाल के दौरान पांच साल तक इस अस्पताल में कोई भी कार्य नही हुआ। इसके साथ कि भाजपा के कार्यकाल में खेल मैदान में भी कछुए की चाल से कार्य हुआ।
लेकिन अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही अब फिर से क्षेत्र के लोगो की उमीद जग गई है कि जो कांग्रेस के रुके पड़े कार्य जिनमे 50 बस्तरे वाला अस्पताल, खेल मैदान कंडाघाट व सब्जी मंडी कंडाघाट है वो जल्द से जल्द शुरू हुए ताकि इन कार्यो को पूरा करने के बाद क्षेत्र के लोगो को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

क्या कहना है रमेश ठाकुर का…
रमेश ठाकुर महा मंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनीराम शांडिल द्वारा जो 50 बिस्तरे वाले नए अस्पताल सहित खेल मैदान व सब्जी मंडी का जो कार्य अधर में पड़े हुए है उन कार्य को जल्द शुरू करने को लेकर जो आश्वासन उन्होंने लोगो को दिया है उससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।


