राहुल गांधी के समर्थन में शिमला सीएम सुखविंदर सहित कांग्रेस नेताओं ने निकाला कैंडल मार्च केंद्र सरकार पर साधा निशाना
लोकसभा में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर देश भर में कांग्रेस सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रही है । रविवार को देशभर में सत्याग्रह पर कांग्रेस के नेता बैठे। राजधानी शिमला में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस ने सत्यग्रह किया जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह हर्षवर्धन और अनिरुद्ध सिंह सहित कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए। वही जिसके बाद कैंडल मार्च रिज मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू किया गया और माल रोड से होते हुए लिफ्ट तक कांग्रेस के नेता गए इस दौरान काफी तेज बारिश शुरू हो गई और बारिश के बीच में ही मुख्यमंत्री कैंडल मार्च करते हुए जब तक पहुंचे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हजारों साल की गुलामी के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश मे लोकतंत्र स्थापित किया था लेकिन आज लोकतंत्र खतरे में है। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता षड्यंत्र के तहत रद्द की गई।