सोलन पब्लिक स्कूल ने मनाया अपना चौथा स्थापना दिवस

सोलन पब्लिक स्कूल संचार , सहयोग , रचनात्मक शिक्षा और कई तकनीकें प्रदान करके अनुभवात्मक शिक्षा के साथ–साथ मिश्रित एवं एकीकृत पाठ्यक्रम प्रदान करता है I इसी सोच के साथ सोलन पब्लिक स्कूल ने 28 मार्च 2023 को अपना चौथा संस्थापक दिवस “AAGAAZ” बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया I इस उपलक्ष पर सोलन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने फन फिस्टा समारोह का आयोजन किया, जिस में छात्रों ने तरह- तरह के स्वस्थ व्यंजनों को बिना आग के तैयार किया, विभिन्न खेलों का आनंद लिया व कला समेकित शिक्षा को सिखा तथा रंगा – रंग कार्यक्रम प्रस्तुत कियेI इसके उपरांत सोलन पब्लिक स्कूल की प्रबंध निर्देशिका श्रीमती प्रीति कुमार ने सभी छात्रों को आने वाले सुन्दर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया व इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अवंतिका शर्मा ,विद्यालय सलहाकार डॉ. एम. एम. कौशल व श्रीमती राज कौशल , शिक्षकों , विद्यार्थियों और उनके परिवार का तह दिल से अभिनंदन किया व विद्यालय की उन्नति के लिए आशीर्वाद दिया I इस अवसर पर डॉ. शेरोन प्रियदर्शिनी कुमार मुख्या अतिथि व डॉ. वी ऐश्वर्या लक्ष्मी , डॉ. अमिर्थाम्बिगाई ए.र , डॉ. अला तेजस्वनी , डॉ. पूजाप्रिया एम अन्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए गएI डॉ शेरोनप्रियदर्शिनी ने विद्यार्थियों को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ -साथ मानसिक तौर पर स्वास्थ्य रहने के लिए प्रोत्साहित कियाI सभी ने राष्ट्रीय गान गा कर कार्यक्रम का समापन किया गया I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *