हिमाचल की 412 नई ग्राम पंचायतों में भर्ती होंगे सचिव: अनिरुद्ध

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि नव सृजित 412 ग्राम पंचायतों के लिए पंचायत सचिव के पद सृजित किए गए हैं। इन पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। नई पंचायतों के लिए पंचायत चौकीदार की श्रेणी के पद को सरकार ने सृजित नहीं किया है। कांग्रेस विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मंत्री ने बताया कि नवगठित ग्राम पंचायतों के लिए तीन पंचायतों पर एक ग्राम रोजगार सेवक की दर से कुल 124 पद सृजित किए गए हैं। इन पदों को भरने की प्रक्रिया भी जारी है। काजा और केलांग डिपो को मिलेंगी दस नई बसें वहीं, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि जल्द ही काजा और केलांग डिपो को दस नई बसें दी जाएंगी। कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर के सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इससे अधिक बसें अभी सरकार नहीं दे सकती है। आने वाले समय में इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचर लगाने के लिए भी जिला में जगह-जगह व्यवस्था करने को कहा जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान विधायक ने पुरानी हो चुकी 46 बसों को बदलने की मांग उठाई। हिमाचल की ही सूचना मांगी है, यह ब्रह्मांड तो नहीं : सुरेश कुमार भोरंज से कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार ने प्रश्नकाल के दौरान गत तीन वर्षों के दौरान जल शक्ति विभाग में ठेकेदारों के कारण अधूरे पड़े कार्यों का ब्योरा मांगा। जवाब में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विधायक ने पूरे ब्रह्मांड की सूचना मांग ली है। इस जानकारी को एकत्र किया जा रहा है। विधायक को उनके क्षेत्र से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *