हिमाचल सरकार ओल्ड पेंशन देगी, एनपीएस वालों को अब डबल पेंशन

*एनपीएस वालों को अब डबल पेंशन, हिमाचल सरकार ओल्ड पेंशन देगी, दिल्ली से भी मिलेगी एनपीएस*हिमाचल सरकार ओल्ड पेंशन देगी, दिल्ली से भी कर्मचारियों को मिलेगी एनपीएस हिमाचल में शनिवार एनपीएस कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू होने जा रही है। इसी माह के पहले या दूसरे सप्ताह में ओल्ड पेंशन और जीपीएफ के लिए नए रूल्स नोटिफाई हो रहे हैं। इनके लागू होते ही 1.36 लाख एनपीएस कर्मचारियों को अब डबल पेंशन मिलेगी। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इसकी पुष्टि की है। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने ओल्ड पेंशन को लागू करने के लिए जो फार्मूला तय किया है, उसके कारण ऐसा हो रहा है। कैबिनेट में हुए फैसले के बाद वित्त विभाग ने ओल्ड पेंशन रूल्स का ड्राफ्ट विधि विभाग में भेजा है। इसमें यह प्रावधान किया गया है कि एनपीएस कर्मचारी को रिटायरमेंट पर मिलने वाली एकमुश्त राशि का अधिकतम हिस्सा राज्य सरकार को जमा करवाना होगा। कर्मचारी को एनपीएस नियमों के तहत कुल मिलने वाले पैसे का यह 54 फीसदी बन रहा है।यह पैसा एनपीएस में राज्य सरकार की कंट्रीब्यूशन का है। यह राशि खाते में आने के बाद राज्य सरकार एनपीएस कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन लागू कर देगी और भविष्य में उसे कोई धनराशि सरेंडर करने की जरूरत नहीं होगी। इसके बाद एनपीएस की शेष बची राशि की पेंशन कर्मचारी को दिल्ली से पीएफआरडीए देगा और राज्य सरकार अपने हिस्से की पूरी ओल्ड पेंशन देगी। इस तरह हर एनपीएस कर्मचारी पर डबल पेंशन का फार्मूला लग रहा है। जहां तक कॉरपस फंड की बात है, तो हिमाचल सरकार ओल्ड पेंशन के लिए अलग से कोई फंड क्रिएट नहीं कर रही है। यानी छत्तीसगढ़ फार्मूले को राज्य में पूरी तरह लागू नहीं किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *