पेपर लीक मामला: आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

*पेपर लीक मामला: आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा* भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
हमीरपुर के माध्यम से आयोजित पोस्ट कोड 819 हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग में ट्रैफिक इंस्पेक्टर के पेपर लीक मामले में एसआईटी ने आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार को गुरुवार देर रात हमीरपुर जिला मुख्यालय से सटे गांव घनाल खुर्द से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अब एसआईटी 4 अप्रैल को दोबारा ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार को न्यायालय में पेश करेगी। हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया गिरफ्तार करने के बाद उससे गहन पूछताछ हुई। वह वर्तमान में आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड कांगड़ा में तैनात था। एसआईटी ने 22 मार्च को ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती मामले में मामला दर्ज किया था। चार विभिन्न पोस्ट कोड में नामजद सात आरोपियों को भी शुक्रवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से छह आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। चयन आयोग के चपरासी किशोरी लाल को एक अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस रिमांड से पूर्व एसआईटी ने आरोपियों को चयन आयोग के कार्यालय और उनके घर ले जाकर सीन रि-क्रिएट करवाए। चार विभिन्न पोस्ट कोड के मामले में गिरफ्तार सात लोगों में से छह को हमीरपुर न्यायालय से न्यायिक हिरासत, जबकि आयोग के चपरासी किशोरी लाल को एक दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड मिली है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार को गिरफ्तार कर हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे चार अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *