हिमाचल पेपर लीक मामले में भंग कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर गिरफ्तार

*हिमाचल पेपर लीक मामले सामने आने के बाद भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर को विशेष जांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। कंवर को पूछताछ के लिए मंगलवार को हमीरपुर विजिलेंस थाने में बुलाया था। पूछताछ के बाद रात 8:55 बजे कंवर को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पूर्व सचिव को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दूसरी ओर परिवहन विभाग से निलंबित ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 13 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसआईटी ने पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर पेपर लीक मामले में 30 मार्च को हमीरपुर के घनाल गांव स्थित घर से आरोपी रवि को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में आरोपी दलाल संजीव कुमार, मुख्य आरोपी उमा आजाद के छोटे बेटे निखिल आजाद और घर पर काम करने वाले नौकर नीरज कुमार के आवाज के सैंपल एकत्रित करने के मामले में हमीरपुर न्यायालय ने एसआईटी की अर्जी को स्वीकार करते हुए सैंपल लेने की अनुमति प्रदान कर दी है। अब एसआईटी इन तीनों आरोपियों को मंडी स्थित फोरेंसिक साइंस लैब लेकर जाएगी। यचिल्ड्रन ऑफ द स्टेट होंगे अनाथ बच्चे, सुखाश्रेय विधेयक पेश करेगी सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *