आदर्श पब्लिक स्कूल स्वारघाट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत
स्वारघाट
आदर्श पब्लिक स्कूल स्वारघाट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में स्वारघाट क्षेत्र के आदर्श पब्लिक स्कूल के बच्चों ने खंड स्तर पर परचम लहराया है।
इस स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
विज्ञान संकाय में इस पाठशाला की छात्रा पायल ने 500 में से 480 अंक लेकर स्वारघाट क्षेत्र का नाम रोशन किया है और मात्र 3 अंको की कमी से यह छात्रा प्रदेश की टॉप 10 की सूची में शामिल होने से चूक गई है।
इसी के साथ अंशिता ठाकुर ने 500 में से 463 अंक लेकर दूसरा स्थान तथा नेहा ठाकुर ने 500 में से 451 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है।
इसी के साथ कला संकाय में तमन्ना बंसल ने 500 में से 444 अंक लेकर प्रथम स्थान,विक्रम ने 500 में से 427 अंक लेकर दूसरा स्थान तथा साक्षी शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
बच्चों की इस शानदार सफलता पर स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रबंधक महोदय चंद्रमणि शर्मा, प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा,उप प्रधानाचार्य राम कृष्ण तथा अन्य स्कूल स्टॉफ ने बच्चों की सफलता पर उनके अभिवावकों को हार्दिक बधाई दी है।

