सोलन पब्लिक स्कूल में खेलकूद दिवस हर्षोल्लास के साथ आयोजित।

सोलन पब्लिक स्कूल संचार , सहयोग , रचनात्मक शिक्षा और कई तकनीकें प्रदान करके अनुभवात्मक शिक्षा के साथ – साथ मिश्रित एवं एकीकृत पाठ्यक्रम प्रदान करता है Iइसी सोच के साथ सोलन पब्लिक स्कूल ने 06अप्रैल2023 को खेल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया Iखेल दिवस को लेकर विद्यार्थियों में बड़ा ही उत्साह दिखा ।खेल दिवस पर इटर हाऊस खेल प्रतियोगिताएँ करवाई गई Iखेल दिवस को आयोजन करवाने के पीछे का महत्तव छात्रों मे दैनिक जीवन में खेलों के महत्तव को बढ़ाना था।
इसअवसर पर सोलन पब्लिक स्कूल की प्रबंध निर्देशिका श्रीमती प्रीति कुमार ने सभी छात्रों को आने वाले सुन्दर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया वविद्यार्थियों को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ -साथ मानसिक तौर पर स्वास्थ्य रहने के लिए प्रोत्साहित किया ।इसके साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अवंतिका शर्मा ने छात्रों कोसंबोधित करते हुए कहा कि खेल बहुत तरीकों से हमारे जीवन को उन्नत करने का कार्य करता हैं, ये हमें अनुशासन और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर कार्य और अभ्यास करना सिखाता हैं।विद्यालय सलहाकार डॉ. एम. एम. कौशल ने इस अवसर पर छात्रों का प्रोतसाहित करते हुए कहा कि खेल हमें शारीरिक और मानसिक दोनों तरीकों से स्वस्थ बनाए रखता है। कार्यक्रम के अंत में प्रथम, द्वितया, तृतीय श्रेणी में आने वाले छात्रों को मैडल व पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वायु हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया । सभी ने राष्ट्रीय गान गा कर कार्यक्रम का समापन किया गया I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *