सिरमौर के एनएच 707 पावँटा साहिब गुमा सड़क का एनजीटी की टीम ने किया निरीक्षण

एन एच 707 के फेज-4 के कार्य की एनजीटी व ग्रामीणों ने की जमकर तारीफ

नेशनल ग्रीन कॉरिडोर के तहत बन रही एनएच 707 पॉवटा गुम्मा सड़क को लेकर एनजीटी की टीम ने शिकायत करने के बाद मौके का निरीक्षण किया। जिसमें पॉवटा से शिरी क्यारी तक कई खामियां सामने आई व निरीक्षण को लेकर मौके पर पहुँची एनजीटी की टीम ने सड़क के दुरुस्तीकरण करने के आदेश दिए। निरीक्षण पॉवटा से जामली मिनस तक किया गया। जिसको लेकर पैकेज 4 में पूरा हुआ कार्य अपने आप मे सराहनीय नजर आया।


जिससे निरीक्षण के लिए पहुंची टीम ने कम्पनी की प्रशंसा की मौके पर पहुचे लोगो द्वरा एनजीटी की टीम के सामने ही लोगो ने धतरवाल कन्स्ट्रक्शन कम्पनी के एमडी नरेंद्र धतरवाल की जमकर तारीफ की और बताया कि वास्तव में इनके द्वारा किया गया कार्य बहुत ही बेहतर व सुंदर है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के साथ साथ इस कम्पनी के मालिक द्वारा गरीब विद्यार्थियो गावो के मंदिरों के निर्माण में भी सहयोग दिया जिसमे एनजीटी की टीम ने भी डीसीसी कम्पनी को बेहतर कार्य करने की तारीफ की और
शाबाशी दी।

मौके पर पहुँचे क्षेत्र के लोगो ने बताया कि इस सडक का कार्य 5 भागो में बंटा हुआ है लेकिन पैकेज 4 के सिवाए सभी पैकेज पर लगातार शिकायते सामने आ रही है। लेकिन धतरवाल कन्स्ट्रक्शन कम्पनी के एमडी नरेंद्र धतरवाल द्वारा किए गए कार्य की सराहना की तथा बताया कि धतरवाल कम्पनी ने निर्धारित समय से पहले सड़क निर्माण का कार्य पूरा किया है

एडीसी सिरमौर व एडीसी शिमला ने डी सी सी कंपनी कि तारीफ की
NH 707 पाँच कंपनी में से सबसे अच्छा काम डी सी सी कंपनी ने किया हैं
जबकि अन्य कम्पनियां कछुवा चाल चल रही है कार्यो में भी अनियमितता के चलते जहां सड़क निर्माण में देरी हो रही है वही लोगो को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सड़क की दशा इतनी बेहतर बनी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *