मंडी शानन परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे पंजाब के ऊर्जा मंत्री, बोले- रिक्त पद भरेंगे, उत्पादन भी बढ़ाएंगे
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर स्थित शानन में बने विद्युत परियोजना की 99 साल की अवधि खत्म होने से पहले पंजाब के ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ने परियोजना का निरीक्षण कर सुविधाओं और संसाधनों का जायजा लिया। साल 2024 में शानन परियोजना की लीज अवधि समाप्त होनी है। इससे पहले शुक्रवार को जोगिंद्रनगर पहुंचे ऊर्जा मंत्री ने कहा कि भारत सरकार की इस 110 मेगावाट विद्युत परियोजना में विद्युत उत्पादन पंजाब सरकार की देखरेख में हो रहा है। उत्पादन बढ़ाने के लिए समय-समय पर बजट का प्रावधान पंजाब राज्य कर रहा है। कर्मचारियों के रिक्त पदों की पूर्ति जल्द होगी। नए आवास भी बनेंगे। शानन पावर हाउस की ओर जाने वाली सड़कों की मरम्मत के लिए बजट को स्वीकृत कर दिया है। करीब एक घंटे तक परियोजना का शानन परियोजना का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों से बैठक की। इस दौरान परियोजना के एसई अजीत सिंह ने बताया कि शानन पनविद्युत परियोजना में 22 करोड़ से अधिक की राशि से जीर्णोद्धार का कार्य निपटा लिया गया है। 15 मई के बाद परियोजना में विद्युत का प्रचुर उत्पादन शुरू होगा। परियोजना प्रबंधन की ओर से खर्च किए करोड़ों रुपये से अब बिना रुकावट विद्युत उत्पादन जारी रहेगा जंग खा चुके ट्रांसफार्मरों और खस्ताहाल रनर को बदलने के साथ-साथ परियोजना के भवन में रंग रोगन और आवागमन करने वाली सड़क की टारिंग पर लाखोंं रुपये खर्च कर परियोजना को नया स्वरूप दिलाया जाएगा। बताया कि परियोजना में 12 एमबी के सात और 19 एमबी के चार ट्रांसफार्मरों पर करीब 15 करोड़ रुपये का खर्च किया गया है,

