You are here:Home » कालेजों में एकेडेमिक बैंक ऑफ क्रेडिट में बढ़ाए एनरोलमेंट, उच्च शिक्षा निदेशक ने जारी किए निर्देश
कालेजों में एकेडेमिक बैंक ऑफ क्रेडिट में बढ़ाए एनरोलमेंट, उच्च शिक्षा निदेशक ने जारी किए निर्देश
204 Views
प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट कालेजों में छात्रों का रिकार्ड डिजी लॉकर में सुरक्षित रहे, इसके लिए छात्रों को प्रशासन प्रोत्साहित करे। उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से सभी कालेजों को ये निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही नई शिक्षा नीति के तहत कालेजों में अभी तक क्रेडिट बैंक में कितने छात्र एनरोल हो पाए हैं, इसकी भी जानकारी देने के लिए दो दिनों का समय दिया गया है। एडीबी एक वर्चुअल स्टोर-हाउस है, जो हर स्टूडेंट के डाटा का रिकार्ड रखेगा। इसके लिए कालेज और यूनिवर्सिटीज को एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद वहां पढने वाले हर स्टूडेंट का डाटा स्टोर होना शुरू हो जाएगा। यदि कोई स्टूडेंट बीच में ही पढ़ाई छोड़ देता है, तो उसे टाइम पीरियड के हिसाब से सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री दी जाएगी। फस्र्ट ईयर पास करने पर सर्टिफिकेट, सेकेंड ईयर पास करने पर डिप्लोमा और तीन साल या कोर्स पूरा करने पर डिग्री दी जाएगी। यह कमर्शियल बैंक की तरह काम करेगा। स्टूडेंट इसके कस्टमर होंगे। एकेडमिक बैंक में स्टूडेंट का अकाउंट खोला जाएगा। इस योजना का फायदा किसी भी इंस्टीच्यूट का छात्र उठा सकता है।उत्साह एवं बलिदान का त्यौहार है बैसाखीसंकष्टी चतुर्थी : व्रत से सारे दुख होते हैं दूरबंद होने से बचेंगे समर स्कूल, 13 तक एडमिशन की छूट मिलने से बंधने लगी राहत की उम्मीदबैसाखी तक पंजाब पुलिस की छुट्टियां रद्द, त्योहार की आड़ में अमृतपाल करेगा ‘खिलवाड़’, खतरे की आशंकागडकरी करेंगे कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का उद्घाटन; अनुराग का खुलासा, 15 मई तक हो सकता है लोकार्पण