सोलन-चंबा के डीसी बदले, पांच आईएएस, एक आईएफएस और 19 एचएएस ट्रांसफर

*सोलन-चंबा के डीसी बदले, पांच आईएएस, एक आईएफएस और 19 एचएएस ट्रांसफर*हिमाचल सरकार ने फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने पांच आईएएस, एक आईएफएस व 19 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अधिकारियों के तबादलों के संबंध में राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के मुताबिक, सोलन और चंबा जिला के डीसी सरकार ने बदल दिए हैं। अब मनमोहन शर्मा सोलन जिला के डीसी होंगे, जबकि अपूर्व देवगन को चंबा जिला का डीसी लगाया गया है। अपूर्व देवगन इससे पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव का कार्यभार देख रहे थे, जबकि मनमोहन शर्मा स्मार्ट सिटी शिमला के प्रबंध निदेशक का कार्यभार देख रहे थे। इससे पहले आईएएस अधिकारी कृतिका कुल्हारी डीसी सोलन का कार्यभार देख रही थीं, इन्हें अब एचपी इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का निदेशक बनाया गया है। वहीं, अभी तक चंबा जिला के डीसी का कार्यभार देख रहे दुनीचंद राणा को डायरेक्टर कम स्पेशल सेक्रेटरी रेवेन्यू-डिजास्टर मैनेजमेंट का कार्यभार सौंपा गया है। वह एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। एनएचएम के मिशन निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे आईएएस अधिकारी सुदेश मोकटा एनएचएम के मिशन डायरेक्टर का कार्यभार ही देखेंगे। इससे पहले वहां एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी देख रहे थे। साथ ही इन्हें डायरेक्टर रेवेन्यू डिजास्टर मैनेजमेंट का कार्यभार भी सौंपा गया था। इसके अलावा आईएफएस अधिकारी अनिल जोशी को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। एचएएस अधिकारी मधु चौधरी को एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। अभी तक वह अतिरिक्त निदेशक मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च का कार्यभार देख रही थीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *