विजिलेंस ब्यूरो को पेपर लीक मामले की जांच : तीन और परीक्षाओं पर एफआईआर

जेओए आईटी और सहायक सुपरिंटेंडेंट जेल भर्ती पर मांगी अनुमतिकहां और कितनों को बेचे थे पेपर पता लगा रही हैं विजिलेंस की टीमेंजेओए आईटी पेपर लीक मामले में विजिलेंस जेई सिविल, जेओए आईटी और सहायक सुपरिंटेंडेंट जेल पोस्ट कोड 915 में एफआईआर दर्ज करेगी। विजिलेंस ने इन परीक्षाओं में एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रदेश सरकार से अनुमति मांगी है। प्रदेश सरकार से अनुमति मिलते ही विजिलेंस इन पोस्ट कोड की परीक्षाओं में केस दर्ज करेगी। इससे पहले इस मामले में चार पोस्टकोड पर पांच एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। विजिलेंस की जांच में जेई सिविल की परीक्षा मामले में पेपर लीक के कई अहम साक्ष्य विजिलेंस के हाथ लगे हैं। जेई सिविल के पेपर लीक मामले में तीन से अधिक लोगों के खिलाफ विजिलेंस एफआईआर दर्ज करेगी। जेओए आईटी पेपर लीक मामले में आयोग की विभिन्न परीक्षाओं की जांच विजिलेंस की एसआईटी कर रही है। एसआईटी परीक्षाओं के रिकॉर्ड के अलावा आरोपियों के बैंक खाते भी खंगाल रही है। विजिलेंस की जांच में अभी तक आरोपियों के खाते कई अभ्यर्थियों के लेन-देन का खुलासा हुआ है।पेपर लीक मामले में विजिलेंस ने बीते दिनों आरोपी सचिव और ट्रैफिक इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अब विजिलेंस और एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है। विजिलेंस की जांच में मिले अन्य साक्ष्य के आधार पर जेओए आईटी 817, जेई सिविल और सहायक सुपरिंटेंडेंट जेल पोस्ट कोड 915 में विजिलेंस एफआईआर दर्ज करेगी। विजिलेंस अब पता लगा रही है कि आरोपी महिला और एजेंट के तार कहां-कहां जुड़े हैं। विजिलेंस पता लगा रही है कि आयोग द्वारा आयोजित की गई कौन-कौन सी परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। गौर हो कि पेपर लीक मामले में गिरफ्तार की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *