सीएम सुक्खू बोले- कांगड़ा बनेगी पर्यटन राजधानी, विभिन्न परियोजनाओं का ब्लूप्रिंट तैयार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के तौर पर विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस दिशा में सरकार ने कांगड़ा जिले में विभिन्न परियोजनाओं का ब्लूप्रिंट तैयार किया है। इसका उद्देश्य पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक लेने के बाद कहा कि कांगड़ा जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां सुंदर धौलाधार पर्वत, ऐतिहासिक मंदिर और साहसिक गतिविधियों की अपार संभावनाएं हैं। सरकार जिला कांगड़ा में पारंपरिक पर्यटक स्थलों में आधारभूत ढांचा विकसित करने पर एशियन डेवलपमेंट बैंक की ओर से स्वीकृत 390 करोड़ व्यय करेगी। इससे जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे। राज्य की आर्थिकी भी सशक्त होगी। सरकार ने कांगड़ा जिले के धरोहर गांव परागपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स बनाने का निर्णय लिया है। पालमपुर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए भी कई योजनाएं तैयार की जा रही हैं, जिसमें एक उन्नत किस्म का रिजॉर्ट 24 घंटे के लिए पर्यटन गांव, एक आधुनिक रोलर स्केटिंग रिंक और एक वेलनेस सेंटर का निर्माण करना प्रस्तावित है। सरकार ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के बनखंडी में 180 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की है, जिसमें एक आधुनिक चिड़ियाघर बनाया जाएगा। इसके लिए 300 करोड़ की अनुमानित लागत पर आधारित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *