मां ज्वालामुखी मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 21 किलो का चांदी का छत्र

ज्वालामुखी मंदिर में रविवार को दिल्ली के एक श्रद्धालु ने अपनी बेटी की मनोकामना पूरी होने पर मां के दर पर 21 किलो का चांदी का छत्र चढ़ाया है। दिल्ली के श्रद्धालु दविंद्र भल्ला ने बताया कि उनकी बेटी की मुराद पूरी हुई है, इसलिए वह सभी परिवार सहित माता ज्वाला के दरबार 21 किलो के चांदी के छत्र चढ़ाने आए हैं। दिल्ली से आई प्रिया ने बताया कि उनकी मनोकामना माता ज्वाला देवी ने पूरी कर दी है। उन्होंने मन्नत मांगी थी कि मुराद पूरी होने पर 21 किलो का चांदी का छत्र चढ़ाएंगे। छत्र चढ़ाने पर मंदिर माता के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर पुजारी संदीप शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं की विधिवत पूजा-अर्चना करवाई और माता की चुनरी व सिरोपा भी भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *