सोलन के एतिहासिक ठोडो मैदान में तीन दिनों तक चली अंडर-13 हॉकी चेम्पियनशिप रविवार को सम्मपन
9 अप्रैल। सोलन के एतिहासिक ठोडो मैदान में तीन दिनों तक चली अंडर-13 हॉकी चेम्पियनशिप रविवार को सम्मपन हो गई। सम्मापन अवसर पर अशोक ध्यानचंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।तीन दिनों तक चली इस अंडर-13 हॉकी चेम्पियनशिप में 6 जोन की 12 टीमों ने भाग लिया।
रविवार को पहला फाइनल मैच
लड़कियों का नार्थ जोन ब्लू की टीम व सेंट्रल जोन की टीम के मध्य खेला गया जिसमें सेंट्रल जोन की टीम ने 4 गोल दागे जबकि नार्थ जोन की टीम एक भी गोल दाग नही सकी व सेंट्रल जोन की टीम ने फाइनल मैच अपने नाम किया।
वही बॉयज में नार्थ जोन रेड की टीम व नार्थ जोन ब्लू की टीम के मध्य खेला गया जिसमें नार्थ जोन रेड की टीम ने 2 गोल दागे जबकि नार्थ जोन ब्लू की टीम मात्र एक ही गोल दाग सकी जिसके चलते फाइनल मैच पर नार्थ जोन रेड की टीम ने अपना कब्जा जमाया। मुख्यतिथि द्वारा विजेता व उपविजेता रहने वाली टीमो को स्मृति चिन्ह व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया ।

