चौथे टेस्ट मैच से पहले महाकाल के दर्शन को पहुंचे विराट-अनुष्का

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के तीन मैचों में विराट कोहली का बल्ला बिल्कुल खामौश रहा। सीरीज के तीन मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे । इस दौरान उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद रहीं। दोनों ने भस्म आरती में भी हिस्सा लिया। विराट कोहली पत्नी अनुष्का के साथ सुबह 4 बजे महाकाल मंदिर की आरती में पहुंचे। इस दौरान विराट धीती, त्रिपुंड और रुद्राक्ष पहनकर ध्यान लगाते दिखे। इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक भी किया।


